जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया बीएआईएम, बीएटीएस में 49-49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) बीओआई एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लि. (बीएआईएम) और बीओआई एक्सा ट्रस्टी सर्विसेज प्राइवेट लि. (बीएसटीएस) दोनों में 49-49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) बीओआई एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लि. (बीएआईएम) और बीओआई एक्सा ट्रस्टी सर्विसेज प्राइवेट लि. (बीएसटीएस) दोनों में 49-49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

इस सौदे के बाद बीएआईएम और बीएटीएस दोनों बैंक ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनियां बन जाएंगी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.

बैंक ऑफ इंडिया ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा, ‘‘बीओआई ने दो दिसंबर, 2020 को एक्सा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स एशिया होल्डिंग्स प्राइवेट लि. (एक्सा आईएम) के साथ शेयर खरीद करार किया है। इसके तहत बैंक ने बीएआईएम में एक्सा आईएम की समूची 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगाा।’’

इसके अलावा बैंक ने बीएसटीए में उसकी समूची 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए भी शेयर खरीद करार किया है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

बैंक ऑफ इंडिया के पास बीएआईएम और बीएसटीएस दोनों के 51 प्रतिशत इक्विटी शेयर हैं। इस सौदे के बाद बैंक के पास बीएआईएम और बीएसटीएस के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर आज जाएंगे। इस सौदे को पूरा करने के लिए बैंक को अभी नियामकीय मंजूरियां लेनी है।

बीते वित्त वर्ष में बीएआईएम का कुल कारोबार 25.45 करोड़ रुपये और बीएसटीएस का 12 लाख रुपये रहा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\