जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स के आव्हान पर सोमवार को बैंक आफ इंडिया के प्रदेश भर में कार्यरत 500 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
जयपुर, पांच अक्टूबर फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स के आव्हान पर सोमवार को बैंक आफ इंडिया के प्रदेश भर में कार्यरत 500 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
हडताली कर्मचारियों ने जयपुर, जोधपुर के आंचलिक कार्यालयों के बाहर और कोटा, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर एवं विभिन्न शहरों में प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.
बैंक ऑफ इंडिया एंप्लाइज यूनियन राजस्थान के महासचिव आरजी शर्मा ने बताया की हड़ताल के तहत राजस्थान की सभी 151 शाखाओं में कार्यरत कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर रहे । साथ ही जयपुर जोधपुर आंचलिक कार्यालय एवं विभिन्नजिला स्तर की शाखाओं के बाहर प्रदर्शन किया ।
बैक कर्मचारी लिपिक वर्ग, अधिनस्थ और सफाई तथा सुरक्षा प्रहरी की समुचित भर्ती, कर्मचारियों को देय आर्थिक परिलाभ मुहैया कराने, हेल्थ चैकअप के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों में भेदभाव किए जाने तथा बैंक प्रबंधन द्वारा समझौतों की अवहेलना एवं प्रबंधन के तानाशाही पूर्ण रवैया के खिलाफ आंदोलन कर रहे है।
जयपुर में यह प्रदर्शन बैंक के आंचलिक कार्यालय जवाहर नगर पर किया । जिसे राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा एवं उप महासचिव सूरजभान सिंह आमेरा ने संबोधित करते हुए कर्मचारियों की मांगों को वाजिब बताते हुए प्रबंधन प्रबंधन के अड़ियल रवैया की आलोचना की। कुंज पृथ्वी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)