जरुरी जानकारी | बैंक ऑफ इंग्लैंड ने प्रमुख ब्याज दर को 4.50 प्रतिशत पर स्थिर रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उम्मीद जताई जा रही थी कि बैंक ऑफ इंग्लैंड की नौ-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति इसी तरह का निर्णय लेगी। एक दिन पहले अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी नीतिगत दरों को यथावत रखा था।

उम्मीद जताई जा रही थी कि बैंक ऑफ इंग्लैंड की नौ-सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति इसी तरह का निर्णय लेगी। एक दिन पहले अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने भी नीतिगत दरों को यथावत रखा था।

बैठक के ब्योरे से पता चलता है कि समिति के नौ में से आठ सदस्यों ने दर में कोई बदलाव नहीं करने के पक्ष में मत दिया। वहीं एक सदस्य ने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती का समर्थन किया।

पिछले साल अगस्त से बैंक ऑफ इंग्लैंड की मौद्रिक नीति समिति ने तीन ब्याज दर में चौथाई-चौथाई प्रतिशत की कटौती की है। इससे पहले प्रमुख नीतिगत दर 5.25 प्रतिशत के 16 साल के उच्चस्तर पर थी।

ब्रिटेन में मुद्रास्फीति अभी भी बैंक ऑफ इंग्लैंड के दो प्रतिशत के लक्ष्य से ऊंची यानी तीन प्रतिशत पर बनी हुई है। माना जा रहा है कि मुद्रास्फीति अभी और बढ़ेगी।

कई अर्थशास्त्रियों का मानना है कि ब्रिटेन में महंगाई दर चार प्रतिशत के उच्चस्तर पर पहुंच जाएगी, क्योंकि न्यूनतम वेतन में बड़ी बढ़ोतरी के बाद कंपनियों द्वारा दाम बढ़ाए जाने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now