जरुरी जानकारी | रियल एस्टेट क्षेत्र को बैंक कर्ज चार साल में दोगुना होकर 35.4 लाख करोड़ रुपये पर: कोलियर्स
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के रियल एस्टेट क्षेत्र को बैंकों की तरफ से दिया गया कुल कर्ज वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक बढ़कर 35.4 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले चार साल में लगभग दोगुना हो गया है। एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
नयी दिल्ली, 29 जुलाई देश के रियल एस्टेट क्षेत्र को बैंकों की तरफ से दिया गया कुल कर्ज वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक बढ़कर 35.4 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले चार साल में लगभग दोगुना हो गया है। एक रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कोलियर्स इंडिया ने इस रिपोर्ट में कहा कि यह आंकड़ा देश की शीर्ष 50 सूचीबद्ध रियल एस्टेट कंपनियों के वित्तीय विवरणों के विश्लेषण पर आधारित है।
कोलियर्स इंडिया ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2020-21 में कुल बैंक कर्ज 109.5 लाख करोड़ रुपये था, वह 2024-25 में बढ़कर 182.4 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में रियल एस्टेट क्षेत्र को बैंक कर्ज 17.8 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 35.4 लाख करोड़ रुपये हो गया।’’
रिपोर्ट के मुताबिक, “भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र महामारी के बाद के दौर में वित्तीय दृष्टि से लगातार मजबूत हो रहा है और अन्य प्रमुख उद्योगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।”
सलाहकार फर्म के मुताबिक, बैंकिंग प्रणाली में रियल एस्टेट क्षेत्र की हिस्सेदारी बढ़कर अब लगभग पांचवां हिस्सा हो गई है, जो इस क्षेत्र में बैंकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।
कोलियर्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बादल याग्निक ने कहा, “भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र बाहरी अस्थिरताओं के बावजूद जुझारूपन और वित्तीय समझदारी का प्रदर्शन कर रहा है।”
याग्निक ने कहा कि आवासीय, वाणिज्यिक, औद्योगिक, गोदाम, खुदरा और आतिथ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में मांग और आपूर्ति की स्थिरता ने इस क्षेत्र की ऋण गुणवत्ता को मजबूती प्रदान की है।
रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 में जहां केवल 23 प्रतिशत प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों का मुनाफा मार्जिन अधिक था, वहीं वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक यह आंकड़ा बढ़कर 62 प्रतिशत हो गया।
इसके साथ ही 60 प्रतिशत से अधिक कंपनियों का ऋण एवं इक्विटी अनुपात 0.5 से नीचे रहा, जो वित्तीय रूप से स्वस्थ स्थिति को दर्शाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

