जरुरी जानकारी | बैंक ऋण, जमा वृद्धि में तीसरी तिमाही में गिरावट: आरबीआई आंकड़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक ऋण और बैंक जमा में अक्टूबर-दिसंबर के दौरान तिमाही आधार पर गिरावट आई है। शुक्रवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
मुंबई, 21 फरवरी बैंक ऋण और बैंक जमा में अक्टूबर-दिसंबर के दौरान तिमाही आधार पर गिरावट आई है। शुक्रवार को जारी भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
सालाना बैंक ऋण वृद्धि सितंबर 2024 तिमाही में 12.6 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2024 तिमाही में 11.8 प्रतिशत हो गई। इसी तरह जमा वृद्धि 11.7 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 11 प्रतिशत रही।
कुल ऋण में प्रमुख हिस्सा रहने वाले व्यक्तिगत ऋण की सालाना वृद्धि 13.7 प्रतिशत (एक तिमाही पहले 15.2 प्रतिशत) रही।
दूसरी ओर व्यापार, वित्त और पेशेवर/ अन्य सेवाओं के लिए बैंक ऋण 2024-25 की तीसरी तिमाही में तेजी से बढ़ा।
आंकड़ों से पता चला कि सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों को ऋण दिसंबर 2024 में 5.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा, जबकि इससे पिछली तिमाही में यह 0.3 प्रतिशत की दर से बढ़ा था।
आरबीआई ने कहा, ''बैंक ने ऋण राशि के आधे से अधिक पर आठ प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक ब्याज दर लगाई। लगभग 16 प्रतिशत ऋण आठ प्रतिशत से कम ब्याज दर पर थे। बाकी ऋण 10 प्रतिशत या उससे अधिक ब्याज दर पर दिए गए।''
आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2024 में सावधि जमा सालाना आधार पर 14.3 प्रतिशत की दर से बढ़ा, जबकि बचत जमाओं में 5.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
इसके चलते कुल जमा में सावधि जमा की हिस्सेदारी सालाना आधार पर 60.3 प्रतिशत से बढ़कर 62.1 प्रतिशत हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)