Bank Fraud: भारत पेपर्स लिमिटेड मामले में ईडी ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश में छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत पेपर्स लिमिटेड (बीपीएल) से जुड़े 200 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बुधवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कई परिसरों पर छापे मारे.

(Photo : X)

जम्मू, 31 जनवरी : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत पेपर्स लिमिटेड (बीपीएल) से जुड़े 200 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बुधवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कई परिसरों पर छापे मारे. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. केंद्रीय एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत इन क्षेत्रों में कम से कम नौ परिसरों की तलाशी ले रही है.

कंपनी के खिलाफ प्राथमिक आरोप यह है कि इसके निदेशकों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम के साथ लगभग 200 करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी को अंजाम दिया. अन्य बैंकों में जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और करूर वैश्य बैंक शामिल हैं. यह भी पढ़ें : नागपुर: शौचालय में महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

आरोप है कि आरोपी ने सहयोगी कंपनियों/फर्जी संस्थाओं के जरिए धन की हेराफेरी की और ‘‘फर्जी’’ चालान जारी करके ऋणदाता बैंकों की अनुमति के बिना आयातित/स्वदेशी मशीनरी की बिक्री की. भारत पेपर्स लिमिटेड के निदेशक राजिंदर कुमार, परवीन कुमार, बलजिंदर सिंह, अनिल कुमार और अनिल कश्यप हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट