जरुरी जानकारी | जुलाई में उद्योग को बैंक ऋण वृद्धि घटकर 5.2 प्रतिशत पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगों को बैंक ऋण में वृद्धि जुलाई में सालाना आधार पर घटकर 5.2 प्रतिशत रह गई है, वहीं कृषि क्षेत्र के कर्ज में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, 31 अगस्त उद्योगों को बैंक ऋण में वृद्धि जुलाई में सालाना आधार पर घटकर 5.2 प्रतिशत रह गई है, वहीं कृषि क्षेत्र के कर्ज में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
रिजर्व बैंक ने जुलाई, 2023 के लिए 40 चुनिंदा बैंकों के विभिन्न क्षेत्रों को कर्ज के आंकड़े जुटाए हैं। यह सभी वाणिज्यिक बैंकों द्वारा आवंटित कुल गैर-खाद्य ऋण का लगभग 93 प्रतिशत है।
सालाना आधार पर गैर-खाद्य बैंक में 14.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो पिछले साल जुलाई में 15.1 प्रतिशत रही थी।
इसमें कहा गया, “उद्योग को कर्ज में सालाना आधार पर 5.2 प्रतिशत वृद्धि हुई, जो जुलाई, 2022 में 10.5 प्रतिशत थी।”
इसमें यह भी कहा गया है कि कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋण वृद्धि जुलाई, 2023 में सालाना आधार पर बढ़कर 16.8 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले 13.2 प्रतिशत थी।
आंकड़ों के अनुसार, सेवा क्षेत्र में कर्ज वृद्धि जुलाई में सालाना आधार पर 19.4 प्रतिशत रही, जो पिछले साल जुलाई में 16.7 प्रतिशत थी।
व्यक्तिगत ऋण में जुलाई में सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत वृद्धि हुई, जो पिछले साल जुलाई में 18.7 प्रतिशत थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

