एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | उद्योगों को बैंक कर्ज वृद्धि जनवरी में घटकर 7.8 प्रतिशत पर: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगों को बैंक कर्ज में वृद्धि जनवरी में सालाना आधार पर घटकर 7.8 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने में यह 8.7 प्रतिशत थी।

जरुरी जानकारी | उद्योगों को बैंक कर्ज वृद्धि जनवरी में घटकर 7.8 प्रतिशत पर: आरबीआई

मुंबई, 29 फरवरी उद्योगों को बैंक कर्ज में वृद्धि जनवरी में सालाना आधार पर घटकर 7.8 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने में यह 8.7 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के 'बैंक कर्ज के क्षेत्रीय वितरण- जनवरी 2024’ पर बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2024 में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए कर्ज आलोच्य महीने में 20.1 प्रतिशत बढ़ा जो एक साल पहले इसी महीने में 14.4 प्रतिशत था।

प्रमुख उद्योगों में से ‘खाद्य प्रसंस्करण’ और ‘कपड़ा’ में कर्ज की वृद्धि जनवरी 2024 में बढ़ी। जबकि मूल धातु और धातु उत्पाद और रसायन एवं रासायनिक उत्पाद में कर्ज वृद्धि कम हो गई।

इसके अलावा, सेवा क्षेत्र को बैंक कर्ज जनवरी 2024 में 20.7 प्रतिशत बढ़ा जो एक साल पहले 21.4 प्रतिशत था।

व्यक्तिगत ऋण में वृद्धि जनवरी 2024 में घटकर 18.4 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 20.7 प्रतिशत थी। इसका कारण वाहन और अन्य व्यक्तिगत कर्ज में धीमी वृद्धि है।

जनवरी 2024 के लिए विभिन्न क्षेत्रों को दिये गये बैंक ऋण को लेकर आंकड़े 41 चुनिंदा वाणिज्यिक बैंकों से एकत्र किये गये हैं। यह सभी बैंकों के दिए गए कुल गैर-खाद्य ऋण का लगभग 95 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).