जरुरी जानकारी | बैंक बोर्ड ब्यूरो ने सिडबी के उप-प्रबंध निदेशक पद के लिये आवेदन आमंत्रित किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिये शीर्ष अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़े बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थान सिडबी के उप-प्रबंध निदेशक पद के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं।

नयी दिल्ली, 17 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के लिये शीर्ष अधिकारियों की नियुक्ति से जुड़े बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थान सिडबी के उप-प्रबंध निदेशक पद के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं।

वर्ष 1990 में स्थापित भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों के विकास, वित्त पोषण और संवर्धन के लिये प्रमुख वित्तीय संस्थान है। साथ ही संस्थान का काम इसी प्रकार के कार्यों में लगे वित्तीय संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करना है।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के पूर्व सचिव बी पी शर्मा की अगुवाई वाले बीबीबी ने पात्र उम्मीदवारों से 15 सितबर तक आवेदन भेजने को कहा है।

पात्रता मानदंड के अनुसार आंतरिक एवं बाहरी सभी उम्मीदवारों के लये 22 जनवरी 2021 तक अधिकतम उम्र 55 वर्ष है। उम्मीदवार के पास बैंकों या विभिन्न संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम करने का कम-से-कम 18 साल का अनुभव होना चाहिए। उसके पास परिचालन या ऋण मूल्यांकन अथवा सूक्ष्म कर्ज या एसएमई को ऋण देने के मामले में कम-से-कम दो साल का अनुभव होना जरूरी है।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

सार्वजनिक नोटिस के अनुसार केंद्रीय सेवा समूह के ‘ए’ श्रेणी के अधिकारी जो निदेशक/निदेशक समतुल्य पद पर भारत सरकार में कार्यरत हैं या उसके ऊपर पद पर काम करने का 15 साल का अनुभव है, वे भी पद के लिये आवेदन दे सकते हैं।

अधिकारी के पास भारत सरकार में निदेशक/उप-सचिव के रूप में वित्त/एसएमई कर्ज/ औद्योगिक विकास/लोक उपक्रम प्रबंधन में काम करने का कम-से-कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।

छांटे गये उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के बाद बीबीबी नियुक्ति के लिये नाम की सिफारिश सरकार को करता है। बीबीबी की सिफारिश के आधार पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति इस बारे में अंतिम निर्णय करती है।

बीबीबी ने पिछले महीने, सिडबी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पद के लिये भी विज्ञापन दिया। इस पद के लिये आवेदन देने की अंतिम तारीख 28 अगस्त, 2020 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\