खेल की खबरें | बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने संन्यास की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के वनडे कप्तान और खेल के सभी प्रारूपों में टीम के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शुमार तमीम इकबाल ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से संन्यास की घोषणा की।

चटगांव (बांग्लादेश), छह जुलाई बांग्लादेश के वनडे कप्तान और खेल के सभी प्रारूपों में टीम के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शुमार तमीम इकबाल ने गुरुवार को तुरंत प्रभाव से संन्यास की घोषणा की।

इस 34 साल के बायें हाथ के क्रिकेटर ने भारत में 50 ओवर के विश्व कप से महज तीन पहले खेल को अलविदा कहने का फैसला किया।

बांग्लादेश के यहां अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में हारने के एक दिन बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया।

इकबाल ने कहा, ‘‘यह मेरे करियर का अंत है। मैंने खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। मैं इसी क्षण से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी टीम के सभी साथियों, कोचों, बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) के अधिकारियों, मेरे परिवार के सदस्यों तथा उन सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो मेरी इस लंबी यात्रा में मेरे साथ रहे हैं। इन सभी ने मुझ पर भरोसा बनाये रखा। ’’

इकबाल ने अपने 16 वर्ष के क्रिकेट करियर में 70 टेस्ट में 5,134 रन बनाये जिसमें 10 शतक और एक दोहरा शतक शामिल है।

वनडे क्रिकेट में शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के तौर पर उनकी काबिलियत शानदार रही जिसमें उन्होंने 241 मैचों में 8,313 रन बनाये है। जिसमें 14 शतक जड़े थे जो बांग्लादेश के लिए किसी खिलाड़ी के सबसे ज्यादा सैकड़े भी हैं। वह मौजूदा क्रिकेटरों में तीसरे सर्वाधिक रन जुटाने वाले खिलाड़ी भी हैं जिसमें वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद शामिल हैं।

इकबाल ने अपने संन्यास की ‘स्पीच’ में कहा, ‘‘मैं प्रशंसकों का भी शुक्रिया करना चाहूंगा। आपके भरोसे और प्यार ने मुझे बांग्लादेश के लिए सर्वश्रेष्ठ करने के लिये प्रेरित किया। मैं अपनी जिंदगी के अगले अध्याय के लिए आपकी दुआएं चाहता हूं। अपनी दुआओं में याद रखना। ’’

इकबाल ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण 2007 में किया था और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 रन बनाये जिसमें 25 शतक और 94 अर्धशतक शामिल हैं।

इकबाल ने पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट अप्रैल में आयरलैंड के खिलाफ खेला था।

बीसीबी ने अभी तक 50 ओवर के प्रारूप में कप्तान की घोषणा नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी