खेल की खबरें | बांग्लादेश ने श्रीलंका से पहली बार वनडे श्रृंखला जीती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बारिश के कारण बांग्लादेश की पारी में दो बार व्यवधान पड़ा। रहीम ने 127 गेंदों पर 125 रन बनाये जिसमें 10 चौके शामिल हैं। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 246 रन बनाये।
बारिश के कारण बांग्लादेश की पारी में दो बार व्यवधान पड़ा। रहीम ने 127 गेंदों पर 125 रन बनाये जिसमें 10 चौके शामिल हैं। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.1 ओवर में 246 रन बनाये।
श्रीलंका का स्कोर 38 ओवर के बाद नौ विकेट पर 126 रन था जब बारिश ने तीसरी बार मैच में व्यवधान डाला। इसके बाद श्रीलंका के सामने डकवर्थ लुईस पद्वति से 40 ओवर में 245 रन का लक्ष्य रखा गया। मतलब उन्हें आखिरी दो ओवर में 119 रन बनाने थे। श्रीलंका ने आखिर में नौ विकेट पर 141 रन बनाये।
बांग्लादेश की यह श्रीलंका के खिलाफ किसी भी प्रारूप में श्रृंखला में पहली जीत है।
बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने कहा, ''श्रृंखला जीतना अच्छा है लेकिन हमने अब तक अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेला है। हमने लगातार विकेट गंवाये और एक समय 200 रन तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था। मुशफिकुर की पारी शानदार थी और महमुदुल्लाह (41) ने भी उपयोगी योगदान दिया। ''
बांग्लादेश ने रविवार को पहले मैच में 33 रन से जीत दर्ज की थी। तीसरा और अंतिम मैच शुक्रवार को खेला जाएगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

