विदेश की खबरें | बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों के तीसरे जत्थे को द्वीप पर भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकार का कहना है नयी जगह पर शरणार्थी अच्छे से रह पाएंगे, वहीं 10 लाख से ज्यादा शरणार्थियों को म्यांमा भेजने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

सरकार का कहना है नयी जगह पर शरणार्थी अच्छे से रह पाएंगे, वहीं 10 लाख से ज्यादा शरणार्थियों को म्यांमा भेजने की प्रक्रिया भी जारी रहेगी।

बांग्लादेश नौसेना के कमांडर एम मोजम्मिल हक ने बताया कि कॉक्स बाजार जिले में घनी आबादी वाले कैंपों से 1778 शरणार्थियों को चटगांव पहुंचाया गया। वहां से नौसेना के चार जहाजों से उन्हें भसान चार द्वीप ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि शणार्थियों के चौथे जत्थे को द्वीप पर भेजने की प्रक्रिया शनिवार को शुरू होगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिसंबर से करीब 4,000 शरणार्थियों को द्वीप पर पहुंचा दिया गया है। द्वीप पर एक लाख लोग रह सकते हैं। अभी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।’’

मानवाधिकार संगठनों ने शरणार्थियों को द्वीप पर भेजे जाने की आलोचना की है लेकिन सरकार ने कहा है कि शरणार्थी वहां स्वेच्छा से जा रहे हैं और उनपर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया।

यह द्वीप मुख्यभूमि से करीब 34 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह करीब 20 साल पहले अस्तित्व में आया था। पहले यह बिल्कुल निर्जन क्षेत्र था। मानसून के दौरान द्वीप का काफी हिस्सा जलमग्न हो जाता है। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि द्वीप पर लोगों को खतरे का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सरकार ने कहा है कि उसने बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है।

संयुक्त राष्ट्र ने भी शरणार्थियों को द्वीप पर भेजे जाने को लेकर चिंता प्रकट की है। एमनेस्टी इंटरनेशनल और ह्यूमन राइट्स वाच ने भी सरकार से इस प्रक्रिया पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें