देश की खबरें | बांग्लादेश के सांसद ‘‘हनी ट्रैप’’ के शिकार हुए : पुलिस ने जताई आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की ‘‘हत्या’’ में कथित संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 23 मई पश्चिम बंगाल सीआईडी ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की ‘‘हत्या’’ में कथित संलिप्तता को लेकर बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस का मानना है कि सांसद को एक महिला न्यू टाउन के एक फ्लैट में प्रलोभन देकर ले गई और फिर भाड़े के हत्यारों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई होगी।

अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने हत्या मामले के मुख्य आरोपियों में से एक से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब पश्चिम बंगाल के एक इलाके का निवासी है।

उन्होंने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान बताए बिना कहा कि यह पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है कि वह व्यक्ति सांसद से क्यों मिला था और उन्होंने क्या चर्चा की थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके दोस्तों में से एक ने उनकी (सांसद) हत्या के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी थी।

अधिकारी ने कहा कि अवामी लीग के सांसद के दोस्त के पास कोलकाता में एक फ्लैट है और वह संभवत: इस समय अमेरिका में है।

पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि कोलकाता के न्यू टाउन इलाके के जिस फ्लैट में बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार प्रवेश करते देखा गया था, उसे उसके मालिक ने अपने दोस्त को किराये पर दिया था। इस फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद एक महिला द्वारा बिछाए गए ‘हनी ट्रैप’ में फंस गए, जो सांसद के दोस्त की भी करीबी थी। ऐसा लगता है कि महिला ने अनार को न्यू टाउन के फ्लैट में जाने का प्रलोभन दिया था। हमें आशंका है कि वहां पहुंचते ही उनकी हत्या कर दी गई।’’

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुजमन खान ने बुधवार को कहा था कि 13 मई से कोलकाता से लापता सांसद की हत्या हुई है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\