देश की खबरें | बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने की भारतीय फिल्मों की सराहना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री मुहम्मद हसन महमूद ने भारतीय फिल्मों की सराहना करते हुए कहा कि उनका देश अपने यहां के लोगों को सिनेमाघरों में अधिक से अधिक भारतीय फिल्में देखने में सक्षम बनाने के लिए काम कर रहा है।

कोलकाता, 28 जुलाई बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री मुहम्मद हसन महमूद ने भारतीय फिल्मों की सराहना करते हुए कहा कि उनका देश अपने यहां के लोगों को सिनेमाघरों में अधिक से अधिक भारतीय फिल्में देखने में सक्षम बनाने के लिए काम कर रहा है।

कोलकाता के नंदन में बृहस्पतिवार को पांचवें बांग्लादेश फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करते हुए महमूद ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह जानकर अभिभूत हूं कि ‘हौवा’ देखने के लिए नंदन के बाहर 800 मीटर लंबी कतार लग गई। जिन बादलों की वजह से दोनों देशों में बारिश होती है, वे बादल अलग अलग नहीं होते। कोई भी कांटेदार तार हमारे दिलों के बंधन को नहीं तोड़ सकता।’’

सीमा के दोनों ओर के देशों में बनने वाले म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसे सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर बंधन नहीं लगाना चाहिए।’’

महमूद ने कहा, ‘‘हमने बांग्लादेश में 10 हिंदी फिल्मों की रिलीज की सुविधा प्रदान की है।’’

उन्होंने बताया कि भारत और बांग्लादेश दोनों एक जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। ‘‘सिंगल स्क्रीन बंद हो रहे हैं और मल्टीप्लेक्स बढ़ रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस चलन से लड़ना होगा।’’

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि साहित्यिक कार्यों ने कंटीले तारों और राजनीति को अप्रासंगिक बना दिया है।

कार्यक्रम में मौजूद जाने-माने निर्देशक गौतम घोष ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि कोलकाता के लोग बांग्लादेशी फिल्मों का आनंद लेंगे।’’

31 जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान नंदन परिसर में रेडियो, गुनिन और ब्यूटी सर्कस सहित 24 फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज