खेल की खबरें | तमीम के शतक से बांग्लादेश का पलड़ा भारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मांसपेशियों में जकड़न के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले तमीम ने 217 गेंद में 15 चौकों से 133 रन की पारी खेली। लिटन दास (नाबाद 54) और मशफिकुर रहीम (नाबाद 53) ने चौथे विकेट के लिए 98 रन की अटूट साझेदारी करके बांग्लादेश की स्थिति मजबूत की।

मांसपेशियों में जकड़न के कारण रिटायर्ड हर्ट होने से पहले तमीम ने 217 गेंद में 15 चौकों से 133 रन की पारी खेली। लिटन दास (नाबाद 54) और मशफिकुर रहीम (नाबाद 53) ने चौथे विकेट के लिए 98 रन की अटूट साझेदारी करके बांग्लादेश की स्थिति मजबूत की।

एंजेलो मैथ्यूज के 199 रन की बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 397 रन बनाए थे जिससे बांग्लादेश की टीम सिर्फ 79 रन से पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं।

बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 76 रन से की। तमीम ने आक्रामक रवैया अपनाया और दिन की अपनी पहले दो गेंद पर विश्व फर्नांडो पर लगातार दो चौके मारे।

श्रीलंका की पारी के दौरान फर्नांडो के हेलमेट में गेंद लगी थी। सुबह चार ओवर फेंकने के बाद उनका चिकित्सा परीक्षण हुआ और वह मैच से बाहर हो गए। कासुन रजिता ने कन्कशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उनकी जगह ली।

तमीम ने आफ स्पिनर रमेश मेंडिस पर चौके के साथ सिर्फ 73 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

तमीम के साथी सलामी बल्लेबाज महमूदुल हसन (58) ने धीमी बल्लेबाजी की लेकिन खराब गेंदों को सबक भी सिखाया। उन्होंने 112 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

महमूदुल को 51 रन के स्कोर पर जीवनदान मिला जब असिथा फर्नांडो की गेंद पर फाइन लेग पर लसिथ एंबुलदेनिया ने उनका कैच टपका दिया।

महमूदुल हालांकि जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और असिथा की गेंद पर विकेटकीपर को कैच दे बैठे जिससे तमीम के साथ उनकी 162 रन की साझेदारी का अंत हुआ। उन्होंने 142 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके मारे।

तमीम ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और असिथा की गेंद पर एक रन के साथ 162 गेंद में शतक पूरा किया।

रजिता (17 रन पर दो विकेट) ने नजमुल हुसैन (01) और कप्तान मोमीनुल हक (02) को आउट करके बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 184 रन किया। मोमीनुल अपनी पिछली 13 पारियों में 10 मौकों पर दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाए हैं।

तमीम को 114 रन के स्कोर पर धनजंय डिसिल्वा ने स्लिप में जीवनदान दिया।

तमीम को मांसपेशियों में जकड़न के कारण 133 रन के निजी स्कोरर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा लेकिन लिटन और मुशफिकुर ने दिन के बाकी ओवरों में श्रीलंका के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी