IND vs BAN, World Cup 2023: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने कहा, विराट कोहली को शतक से महरूम करने का नहीं था कोई इरादा
बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने इन अटकलों को खारिज किया कि स्पिनर नासुम अहमद ने जान बूझकर वाइड गेंद डाली ताकि विराट कोहली विश्व कप के मैच में शतक नहीं बना सकें ।
IND vs BAN, World Cup 2023: पुणे, 20 अक्टूबर बांग्लादेश के कार्यवाहक कप्तान नजमुल हुसैन शांटो ने इन अटकलों को खारिज किया कि स्पिनर नासुम अहमद ने जान बूझकर वाइड गेंद डाली ताकि विराट कोहली विश्व कप के मैच में शतक नहीं बना सकें. कोहली उस समय 97 रन पर खेल रहे थे और नौ ओवर बाकी थे जब भारत को 257 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिये दो रन की जरूरत थी । अहमद ने उस समय लेग साइड के बाहर गेंद डाली जिसे मैदानी अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने वाइड करार नहीं दिया. कोहली ने 42वें ओवर में डीप मिडविकेट पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया और भारत को जीत दिलाई. यह भी पढ़ें: शुभमन गिल ने कहा, पिचों से मदद नहीं मिलने के बावजूद भारतीय स्पिनरों ने किया शानदार काम
शांटो ने मैच के बाद कहा ,‘‘ हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था. कोई गेंदबाज जान बूझकर वाइड नहीं डालता.’’
अच्छी शुरूआत के बावजूद बांग्लादेश बड़ा स्कोर नहीं बना सका. शांटो ने कहा ,‘‘ हमने पहले बड़े स्कोर बनाये हैं लेकिन मुझे लगता है कि हम जिम्मेदारी नहीं ले रहे. अगर लिटन या तांजिद बड़ी पारी खेल जाते तो बाकी बल्लेबाजों की राह आसान हो जाती.’’
शाकिब अल हसन की उपलब्धता को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा ,‘‘ वह तेजी से ठीक हो रहा है. हम उसे लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते क्योंकि अभी काफी मैच खेलने हैं । उम्मीद है कि वह अगला मैच खेल सकेगा.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

