विदेश की खबरें | बांग्लादेश : नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस और अन्य पर गबन के आरोप तय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गरीब लोगों, विशेष रूप से महिलाओं की मदद करने के लिए सूक्ष्म ऋण की शुरुआत करने के लिए वर्ष 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित 83 वर्षीय यूनुस ने खुद को निर्दोष बताया।
गरीब लोगों, विशेष रूप से महिलाओं की मदद करने के लिए सूक्ष्म ऋण की शुरुआत करने के लिए वर्ष 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित 83 वर्षीय यूनुस ने खुद को निर्दोष बताया।
फिलहाल यूनुस जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि अधिकारी उन्हें और उनके अन्य सहयोगियों को 'परेशान' कर रहे हैं। उन्होंने किसी भी भ्रष्टाचार में शामिल होने से इनकार किया।
ढाका के विशेष न्यायाधीश सैयद अराफात हुसैन ने खचाखच भरी अदालत में यूनुस के गैर-लाभकारी ‘ग्रामीण टेलीकॉम’ पर लगे आरोपों को हटाने संबंधी याचिकाओं को खारिज कर दिया।
अभियोजन पक्ष ने यूनुस और अन्य लोगों पर ‘ग्रामीण टेलीकॉम’ के श्रमिक कल्याण कोष से करीब 20 लाख अमेरिकी डॉलर का गबन करने का आरोप लगाया है।
‘ग्रामीण टेलीकॉम’ देश की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी ‘ग्रामीणफोन’ की 34.2 प्रतिशत हिस्सेदार है। ‘ग्रामीणफोन’ नॉर्वे की दूरसंचार दिग्गज ‘टेलीनॉर’ की सहायक कंपनी है।
कंपनी पर धन शोधन का भी आरोप है।
न्यायाधीश हुसैन ने कहा कि अभियोजन पक्ष पहले ही अपनी दलीलों को साबित कर चुका है, जिसमें धन के दुरुपयोग तथा पैसों को अवैध रूप से विदेश भेजने के आरोप भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मुकदमे पर सुनवाई 15 जुलाई से शुरू होगी।
यूनुस को जनवरी में श्रम कानूनों के उल्लंघन के एक अलग आरोप में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

