एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 83 रन से हराकर श्रृंखला जीवंत रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. यह रन के लिहाज से बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़ी टी20 जीत है।

खेल की खबरें | बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 83 रन से हराकर श्रृंखला जीवंत रखी

यह रन के लिहाज से बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़ी टी20 जीत है।

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने 76 रन की पारी खेली जिससे टीम ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सात विकेट पर 177 रन बनाए।

इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 15.2 ओवर में 94 रन पर ढेर हो गई।

श्रीलंका ने पहले टी20 मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की थी।

आखिरी टी20 मैच बुधवार को कोलंबो में होगा।

श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 और दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-0 से जीती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).