विदेश की खबरें | बांग्लादेश की अदालत ने 1971 के युद्ध अपराध के दोषी के लिए मौत का वारंट जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के एक विशेष न्यायाधिकरण ने विपक्षी दल के एक नेता को फांसी पर लटकाने के लिए बृहस्पतिवार को मौत का वारंट जारी किया। उसे 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान की सेना के साथ मिलकर मानवता के खिलाफ अपराध करने का दोषी पाया गया है।

ढाका, 22 अक्टूबर बांग्लादेश के एक विशेष न्यायाधिकरण ने विपक्षी दल के एक नेता को फांसी पर लटकाने के लिए बृहस्पतिवार को मौत का वारंट जारी किया। उसे 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तान की सेना के साथ मिलकर मानवता के खिलाफ अपराध करने का दोषी पाया गया है।

बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) ने विपक्षी जातीय पार्टी के नेता सैयद मोहम्मद कैसर के खिलाफ मौत का वारंट जारी किया। अपराध में छह वर्ष पहले उसे दोषी करार दिया गया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

उच्चतम न्यायालय के शीर्ष अपीली डिवीजन ने कैसर की अंतिम अपील खारिज कर दी जिसके बाद उसके खिलाफ मौत का वारंट जारी किया गया है।

आईसीटी-बीडी के पंजीयक सैयद अहमीद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मौत के वारंट को जेल के अधिकारियों के पास भेज दिया गया है जबकि इसकी प्रतियां गृह एवं विधि मंत्रालयों और ढाका के जिलाधिकारी को भेजी गई है।’’

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

कैसर ने उत्तरपूर्वी हबीबगंज में अलग से एक सशस्त्र मिलिशिया समूह का गठन किया था जिसकी अपनी वर्दी होती थी और इसका नाम उसने खुद के नाम पर रखा था। मुक्ति संग्राम के दौरान उसने उन लोगों पर अत्याचार किए जो स्वतंत्रता सेनानियों के समर्थक थे ।

मौत की सजा को उसने उच्चतम न्यायालय के अपीलीय डिवीजन में चुनौती दी। मुख्य न्यायाधीश सैयद महमूद हुसैन ने उच्चतम न्यायालय की चार सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता की और आईसीटी-बीडी के फैसले को बरकरार रखते हुए इसके फैसले को इस वर्ष 14 जनवरी को अपलोड किया।

कैसर अब उच्चतम न्यायालय के अंतिम फैसले की समीक्षा 15 दिनों के अंदर किए जाने का अनुरोध कर सकते हैं।

कैसर राष्ट्रपति से दया का अनुरोध भी कर सकते हैं।

बांग्लादेश ने 2010 में युद्ध अपराधियों के खिलाफ न्याय प्रक्रिया में तेजी लाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान