देश की खबरें | बांग्लादेश ने भारत के 34 मछुआरों को पकड़ा; सरकार ने उनकी शीघ्र वापसी की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 34 मछुआरों को गिरफ्तार किया जबकि भारत सरकार उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए ढाका पर दबाव बना रही है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 18 जुलाई बांग्लादेश ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में भारत के 34 मछुआरों को गिरफ्तार किया जबकि भारत सरकार उनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए ढाका पर दबाव बना रही है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि मछुआरों को 14 और 15 जुलाई की मध्यरात्रि को गिरफ्तार किया गया और मछली पकड़ने वाली उनको दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने राजनयिक माध्यमों से बांग्लादेशी अधिकारियों के समक्ष इस मामले को उठाया और मछुआरों तक तत्काल वाणिज्यिदूत संबधी पहुंच उपलब्ध कराई। एक सूत्र ने कहा, ‘‘हम सभी मछुआरों की उनकी नौकाओं सहित सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।’’
सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश के अधिकारियों ने मोंगला के पास भारत के कुल 34 मछुआरों को पकड़़ा है और उनकी दो नौकाओं एफबी झोर और एफबी ममगल चंडी को भी जब्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी अधिकारियों ने भारतीय नागरिकों पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार करने और बांग्लादेशी जलक्षेत्र में मछली पकड़ने का आरोप लगाया है।
यह घटना भारत-बांग्लादेश संबंधों में जारी तनाव के बीच हुई है।
बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के ढाका छोड़कर भारत में शरण लेने के बाद से दोनों देशों के संबंध खराब हो गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

