खेल की खबरें | शाकिब के हरफनमौला खेल से बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी शाकिब अल हसन की नाबाद 96 रन की पारी के दम पर बांग्लादेश ने दूसरे एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढत हासिल कर ली।

हरारे, 18 जुलाई अनुभवी शाकिब अल हसन की नाबाद 96 रन की पारी के दम पर बांग्लादेश ने दूसरे एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढत हासिल कर ली।

शाकिब ने 109 गेंद की नाबाद पारी में आठ चौके लगाये। उन्होंने इससे पहले गेंदबाजी भी कमाल किया और 10 ओवर में 42 रन देकर दो विकेट चटकाये।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ले माधेवेरे (56) की अर्धशतकीय पारी से नौ विकेट पर 240 रन बनाये। टीम के लिए कप्तान ब्रेंडन टेलर ने भी 46 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिए शरिफुल इस्लाम ने 46 रन देकर चार विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते समय बांग्लादेश लगातार अंतराल पर विकेट गंवाता रहा। टीम 39वें ओवर में 173 रन पर सातवां विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन मैन ऑफ द मैच शाकिब एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने मोहम्मद सौफुद्दीन (नाबाद 28) के साथ आठवें विकेट के लिए 69 रन की अटूट साझेदारी कर पांच गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी।

आईसीसी पुरुष विश्व कप सुपर लीग 2020-2022 के तहत खेले जा रहे इस मैच में जीत से बांग्लादेश को 10 अंक मिले जिससे 11 मैचों में उसके 70 अंक हो गये और टीम तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर है।

श्रृंखला का तीसरा मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\