खेल की खबरें | बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को हराकर तीन मैचों की श्रृंखला जीती

बांग्लादेश ने पहला मैच छह विकेट से जीता था ।

वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 . 4 ओवर में 148 रन पर आउट हो गई । जवाब में कप्तान तामिम इकबाल के 50 रन की मदद से बांग्लदेश ने 33 . 2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया ।

वेस्टइंडीज पर बांग्लादेश की श्रृंखला की यह लगातार तीसरी और अब तक की पांचवीं जीत है । तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान और बायें हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन ने दो दो विकेट लिये ।

वेस्टइंडीज के लिये रोवमैन पॉवेल ने 66 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाये ।

मुस्ताफिजूर ने सुनील अंबरीश (छह) का विकेट लिया जबकि मेहदी ने जोर्न ओटले को 24 के स्कोर पर आउट किया । उन्होंने इसी ओवर में जोशुआ डा सिल्वा को पवेलियन भेजा ।

हसन महमूद ने एन बोनेर (20) को आउट किया । इस समय वेस्टइंडीज का स्कोर सात विकेट पर 71 रन हो गया ।

मुस्ताफिजूर ने दूसरे स्पैल में जोसेफ को पवेलियन भेजा । पॉवेल ने आखिरी विकेट के लिये अकील हुसैन के साथ 28 रन जोड़े ।

बांग्लादेश के लिये तामिम ने 76 गेंद में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाये । शाकिब 43 रन बनाकर नाबाद रहे ।

तीसरा और आखिरी मैच सोमवार को खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)