एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बांग्लादेश ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज के हराकर दौरे की पहली जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैदान गीला होने के कारण मैच को 41 ओवर का कर दिया गया था।

खेल की खबरें | बांग्लादेश ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज के हराकर दौरे की पहली जीत दर्ज की

मैदान गीला होने के कारण मैच को 41 ओवर का कर दिया गया था।

बांग्लदेश ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया जिसने निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की ओर से शामरा ब्रूक्स ने 66 गेंद में सर्वाधिक 33 रन बनाए।

एंडरसन फिलिप (नाबाद 21) और जेडन सील्स (नाबाद 16) ने अंतिम विकेट के लिए 39 रन की अटूट साझेदारी करके टीम का स्कोर 150 रन के करीब पहुंचाया। फिलिप ने वेस्टइंडीज की पारी का एकमात्र छक्का भी जड़ा।

बांग्लादेश की तरफ से शरीफुल इस्लाम ने 34 रन देकर चार जबकि मेहदी हसन मिराज ने 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

बांग्लादेश ने 55 गेंद शेष रहते 31.5 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाकर जीत दर्ज की। महमूदुल्लाह ने 69 गेंद में नाबाद 41 रन की पारी खेली जबकि नजमुल हुसैन ने 46 गेंद में 37 रन बनाए।

स्पिनर गुडाकेश मोती ने नौ ओवर में 18 रन देकर एक विकेट चटकाया।

वेस्टइंडीज ने टेस्ट और टी20 श्रृंखला दोनों 2-0 से जीती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).