BAN vs SL, 1st ODI 2021: मुशफिकुर रहीम की उम्दा बल्लेबाजी के बाद मेहदी हसन की कहर बरपाती गेंदबाजी, बांग्लादेश ने श्रीलंका को 33 रनों से हराया

ऑफ स्पिनर मेहदी हसन (30 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले को 33 रन से अपने नाम किया. बांग्लादेश ने विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम की 84 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 257 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 48.1 ओवर में 224 रन पर ऑल आउट कर दिया.

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Photo Credits: ICC)

ढाका, 23 मई: ऑफ स्पिनर मेहदी हसन (30 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की एक दिवसीय श्रृंखला के पहले मुकाबले को 33 रन से अपने नाम किया. बांग्लादेश ने विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम की 84 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 257 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 48.1 ओवर में 224 रन पर ऑल आउट कर दिया. बांग्लादेश की टीम को इस मैच से पहले तीनों प्रारूपों के 10 मैचों में से नौ में हार का सामना करना पड़ा था और एक मुकाबला ड्रा रहा.

टॉस जीत कर बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुरूआत में दो विकेट गंवा दिये. लिटन दास खाता खोले बिना पवेलियन लौट गये जबकि टीम में वापसी कर रहे अनुभवी शाकिब अल हसन (15) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. मुशफिकुर के अलावा बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह (54) और कप्तान तमीम इकबाल (52) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली. धनंजय डिसिल्वा श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिये.

यह भी पढ़ें- कोरोना के खिलाफ जंग के लिये अपना 2019 विश्व कप का बल्ला नीलाम करेंगे शाकिब

मेहदी हसन ने बांग्लादेश के लिए गेंदबाजी की शुरूआत की और दोनों सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनतिलका (21) और कुसल परेरा (30) को चलता किया. उन्होंने धनंजय डिसिल्वा (नौ) को आउट कर एकदिवसीय करियर का 50वां विकेट झटका. श्रीलंका के मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बाद वानिंदु हसरंगा ने 60 गेंद में 74 रन की पारी खेल श्रीलंका की उम्मीदों को जीवंत रखा लेकिन 44वें ओवर में मोहम्मद सैफुद्दिन की गेंद पर उनके आउट होने के बाद टीम की उम्मीदें खत्म हो गयी. बांग्लादेश के लिए मेहदी को मुस्तफिजुर रहमान का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 34 रन देकर तीन विकेट लिये.

श्रृंखला का दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड