खेल की खबरें | बांग्लादेश ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड की टीम अपने संयुक्त न्यूनतम स्कोर 16 . 5 ओवर में 60 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश ने भी दो विकेट सात रन पर गंवा दिये थे लेकिन पांच ओवर बाकी रहते तीन विकेट पर 62 रन बनाये ।
न्यूजीलैंड की टीम अपने संयुक्त न्यूनतम स्कोर 16 . 5 ओवर में 60 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश ने भी दो विकेट सात रन पर गंवा दिये थे लेकिन पांच ओवर बाकी रहते तीन विकेट पर 62 रन बनाये ।
बांग्लादेश ने एक महीने के भीतर न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दोनों को उनके न्यूनतम टी20 स्कोर पर आउट कर दिया है ।आस्ट्रेलिया को अगस्त में पांचवें और आखिरी मैच में 62 रन पर आउट करके उसने श्रृंखला 4 . 1 से जीती थी ।
बांग्लादेश के स्पिनरों और तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान ने एक बार फिर इस जीत में अहम भूमिका निभाई ।
बायें हाथ के स्पिनर शाकिब अल हसन, नासुम अहमद और तेज गेंदबाज सैफुद्दीन ने दो दो विकेट लिये जबकि आफ स्पिनर मेहदी हसन को एक विकेट मिला ।
न्यूजीलैंड के लिये सिर्फ टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स ही दोहरे अंक तक पहुंच सके ।
दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जायेगा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)