एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मोमिनुल के धैर्यपूर्ण शतक से बांग्लादेश के छह विकेट पर 205 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सपाट पिच पर मोमिनुल हक ने धैर्यपूर्ण शतक लगाया लेकिन भारत ने कुछ शानदार कैच लपकते हुए बांग्लादेश को वर्षाबाधित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच तक छह विकेट पर 205 रन पर रोके रखा है ।

खेल की खबरें | मोमिनुल के धैर्यपूर्ण शतक से बांग्लादेश के छह विकेट पर 205 रन

कानपुर, 30 सितंबर सपाट पिच पर मोमिनुल हक ने धैर्यपूर्ण शतक लगाया लेकिन भारत ने कुछ शानदार कैच लपकते हुए बांग्लादेश को वर्षाबाधित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन लंच तक छह विकेट पर 205 रन पर रोके रखा है ।

दो दिन खराब मौसम के बाद कानपुर में आज धूप खिली । दूसरे और तीसरे दिन कोई खेल नहीं हो सका था ।

बांग्लादेश के शीर्षक्रम के बल्लेबाज मोमिनुल ने 13वां शतक पूरा किया लेकिन उन्हें दूसरे छोर से मदद नहीं मिल सकी । अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलते हुए बांग्लादेश ने मुशफिकुर रहीम (11) का विकेट छठे ओवर में गंवाया जिन्हें जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया ।

नये बल्लेबाज लिटन दास (13) ने बुमराह को चौका लगाकर आत्मविश्वास के साथ आगाज किया । इस बीच मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच की अपील से मोमिनुल को जीवनदान भी मिला । डीआरएस में पता चला के यशस्वी जायसवाल के हाथ में जाने से पहले गेंद ने बल्ला या दस्तानों को नहीं छुआ था ।

अगली गेंद पर मोमिनुल ने स्क्वेयर लेग में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया ।

दास को सिराज ने आउट किया जिनका शानदार कैच मिडआफ पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लपका । कैच इतना जबर्दस्त था कि दास भी आश्चर्य से देखते रह गए ।

अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे शाकिब अल हसन नौ रन बनाकर आउट हुए । रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सिराज ने मिडआफ में उनका कैच लपका ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).