एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बेंगलुरु पुलिस ने एक करोड़ रुपये फिरौती मांगने की साजिश नाकाम की, चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने एक त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के एक व्यवसायी के बेटे के अपहरण की धमकी देकर उससे एक करोड़ रुपये वसूलने की कथित साजिश विफल कर दी।

देश की खबरें | बेंगलुरु पुलिस ने एक करोड़ रुपये फिरौती मांगने की साजिश नाकाम की, चार लोग गिरफ्तार

बेंगलुरु, 15 जुलाई बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने एक त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर के एक व्यवसायी के बेटे के अपहरण की धमकी देकर उससे एक करोड़ रुपये वसूलने की कथित साजिश विफल कर दी।

पुलिस के अनुसार, मुख्य साजिशकर्ता एक स्थानीय व्यापारी है, जिसका पीड़ित के साथ कथित रूप से आर्थिक विवाद था और उसने दिल्ली के तीन लोगों को पैसे देकर साजिश के लिए तैयार किया था। आरोपी उत्तर भारत के एक कुख्यात गिरोह के नाम पर उसे फोन कर फिरौती के लिए धमकी देने वाले थे।

इस मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी मुख्य साजिशकर्ता और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित द्वारा नौ जुलाई को पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार, उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसके बेटे का अपहरण कर लिया जाएगा।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए ‘सेंट्रल डिवीजन’ और ‘सेंट्रल क्राइम ब्रांच’ (सीसीबी) के अधिकारियों की अलग-अलग टीम गठित की गईं।

पुलिस ने बताया कि जांच में एक व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई, जो बेंगलुरु में जे. सी. रोड पर ‘कार साउंड एसेसरीज’ का कारोबार करता था। उसे 12 जुलाई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पूछताछ के दौरान उसने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता ने उसके साथ एक व्यापारिक सौदे में धोखाधड़ी की थी, जिसके बाद शिकायतकर्ता से रुपये वसूलने के इरादे से उसने एक साजिश रची, जिसे अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश के तीन लोगों को रखा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भाड़े के गुर्गों से कहा था कि वे उत्तर भारत के ‘कुख्यात’ गैंगस्टर के सदस्य बनकर शिकायतकर्ता को धमकाएं।

दिल्ली की स्थानीय पुलिस की मदद से बेंगलुरु पुलिस ने तीनों आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार कर लिया।

बेंगलुरु पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी तथा अपहरण के लिए भाड़े पर लिये गए तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण अपराध को अंजाम नहीं दिया जा सका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).