एजेंसी न्यूज

बंधन बैंक की जमा राशि 32 प्रतिशत बढ़कर 57,073 करोड़ रुपये हुईं

बंधन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी कुल जमा राशि में खुदरा जमाओं की 78.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो बीते वर्ष के मुकाबले 34 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2020 तक 44,760 करोड़ रुपये हो गई।

बंधन बैंक की जमा राशि 32 प्रतिशत बढ़कर 57,073 करोड़ रुपये हुईं
जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल बंधन बैंक ने सोमवार को कहा कि मार्च 2020 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान उसकी कुल जमा राशि 32 फीसदी बढ़कर 57,073 करोड़ रुपए हो गई। बैंक के पास मार्च 2019 के अंत तक कुल 43,232 करोड़ रुपये जमा थे।

बंधन बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी कुल जमा राशि में खुदरा जमाओं की 78.4 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो बीते वर्ष के मुकाबले 34 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2020 तक 44,760 करोड़ रुपये हो गई।

बंधन बैंक के साथ अक्टूबर 2019 में गृह फाइनैंस का विलय हुआ था, जिसके बाद बैंक में उसके प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 82.26 प्रतिशत से घटकर 60.96 प्रतिशत हो गई।

ऐसे में मार्च 2019 के आंकड़े पूर्ववर्ती बैंक के हैं, जबकि मार्च 2020 के आंकड़े विलय के बाद बनी ईकाई के हैं।

बैंक ने बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान ऋण एवं अग्रिम 60 प्रतिशत बढ़कर 71,825 करोड़ रुपये हो गया।

बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2020 के अंत में उसकी कुल जमा राशि में माइक्रो बैंकिंग जमाओं की हिस्सेदारी 5.7 प्रतिशत थी।

पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).