देश की खबरें | अफजल गुरु को फांसी देने के आठ साल पूरे होने पर कश्मीर में बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी देने के आठ साल पूरे होने के अवसर पर कश्मीर में बुलाई गई बंद का मंगलवार सुबह आम जनजीवन पर असर देखने को मिला।

श्रीनगर, नौ फरवरी संसद हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु को फांसी देने के आठ साल पूरे होने के अवसर पर कश्मीर में बुलाई गई बंद का मंगलवार सुबह आम जनजीवन पर असर देखने को मिला।

अफजल गुरु को नौ फरवरी 2013 को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार सुबह दुकानें, पेट्रोल पंप एवं अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद दिखाई दे रहे हैं जबकि सड़कों पर सार्वजनिक यातायात भी कम हैं।

निजी कार, ऑटो रिक्शा एवं कैब शहर की सड़कों पर चल रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की हड़़ताल की खबर घाटी के अन्य जिलों के मुख्यालय से मिल रही है।

उन्होंने बताया कि किसी अनहोनी से बचाने के लिए शहर एवं घाटी के अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।

जम्मू-कश्मी लिबरेशन फंट (जेकेएलएफ) ने पिछले हफ्ते अफजल गुरु एवं उसके संस्थापक मकबूल बट को फांसी देने की बरसी पर नौ फरवरी एवं 11 फरवरी को घाटी में आम हड़ताल की घोषणा की थी। बता दें कि मकबूल बट को 11 फरवरी 1984 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी।

श्रीनगर के कई इलाकों में कुछ पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को हड़ताल का आह्वान किया गया है। माना जा रहा है कि इन्हें हुर्रियत कांफ्रेंस ने लगाया है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टर किसने लगाया है उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस बीच, प्रशासन ने गत वर्षों की तरह इस बार लोगों के जमा होने या इंटरनेट सेवा स्थगित करने जैसे एहतियाती कदम नहीं उठाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज