विदेश की खबरें | पाकिस्तान में 'ईशनिंदा' को लेकर रोक लगाए जाने के बाद विकिपीडिया पर से प्रतिबंध हटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विकिपीडिया नामक वेबसाइट पर लगी रोक को "तत्काल प्रभाव से" हटाने का आदेश दिया है।

इस्लामाबाद, सात फरवरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने विकिपीडिया नामक वेबसाइट पर लगी रोक को "तत्काल प्रभाव से" हटाने का आदेश दिया है।

इससे पहले पाकिस्तान के दूरसंचार निगरानी निकाय ने आपत्तिजनक और ईशनिंदा संबंधी सामग्री को हटाने में नाकाम करने के कारण ऑनलाइन विश्वकोश विकिपीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया था।

पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने सोमवार को प्रधानमंत्री का आदेश अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने वेबसाइट पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने विकिपीडिया और अन्य ऑनलाइन सामग्री से संबंधित मामलों पर गौर करने के लिए एक कैबिनेट समिति भी गठित की है।"

विकिपीडिया एक निशुल्क ऑनलाइन विश्वकोश है, जिसे दुनिया भर के स्वयंसेवियों द्वारा संपादित किया गया है।

एक प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने कहा कि उसने विकिपीडिया पर रोक लगा दी थी क्योंकि सामग्री को हटाने के लिए 48 घंटे की समय सीमा को उसने नजरअंदाज कर दिया था।

नियामक के प्रवक्ता मलहत ओबैद ने कहा, ‘‘ऐसी चीजों से मुसलमानों की भावनाएं आहत होती हैं।’’ उन्होंने कहा कि वेबसाइट को सुनवाई का अवसर भी दिया गया था लेकिन उसने न तो ईशनिंदा सामग्री को हटाने के आदेश का पालन किया और न ही प्राधिकरण के सामने पेश हुआ।

वेबसाइट का संचालन करने वाले विकिमीडिया फाउंडेशन ने पिछले शुक्रवार को कहा था, "विकिपीडिया पर कौन सी सामग्री शामिल की गई है या उस सामग्री को कैसे बनाए रखा जाता है, इस बारे में वह फैसला नहीं करता है।’’

आलोचकों ने इस कदम की निंदा करते हुए कहा था कि यह सूचना तक पहुंचने के पाकिस्तानियों के अधिकारों का उल्लंघन है।

फेसबुक और यूट्यूब जैसे दिग्गज सोशल मीडिया मंचों पर भी अतीत में ईशनिंदा संबंधी सामग्री को लेकर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\