देश की खबरें | भुवनेश्वर में इस बार नये साल के जश्न पर पाबंदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को परामर्श जारी कर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नये साल का जश्न मनाने पर पाबंदी लगा दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 28 दिसंबर भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को परामर्श जारी कर कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर नये साल का जश्न मनाने पर पाबंदी लगा दी है।

बीएमसी ने अपने आदेश में कहा है कि इस बार होटलों, क्लबों, सभागारों और मंडपों में नये साल का जश्न मनाने की इजाजत नहीं होगी।

निगम ने कहा कि किसी भी अन्य स्थान पर नये साल के लिए बड़ी भीड़ जुटने की अनुमति नहीं होगी।

आदेश में कहा गया है, ‘‘ लोगों को अपने घरों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित नियमों का पालन करते हुए परिवार/दोस्तों के साथ नया साल मनाने की सलाह दी जाती है।’’

बीएमसी आयुक्त पी सी चौधरी ने पहले कहा था कि दिसंबर में राज्य में किसी भी बड़े समागम पर रोक होगी।

हर साल यहां होटलों, क्लबों और पबों में नये साल का जश्न मनाने और मेहमानों के मनोरंजन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की जाती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now