कश्मीर घाटी में प्रतिबंध लागू, आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन सेवा छोड़कर सभी पर पाबंदी लागू
कश्मीर घाटी में सोमवार को प्रतिबंध लागू कर दिए गए और अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए पाबंदियां लगाई गई हैं. जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को वापस लेने की पहली वर्षगांठ के दो दिन पहले प्रतिबंध लगाए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के आवागमन पर पाबंदी है.
श्रीनगर, 3 अगस्त: कश्मीर घाटी में सोमवार को प्रतिबंध लागू कर दिए गए और अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) को फैलने से रोकने के लिए पाबंदियां लगाई गई हैं. जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के विशेष दर्जे को वापस लेने की पहली वर्षगांठ के दो दिन पहले प्रतिबंध लगाए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सेवा को छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार के आवागमन पर पाबंदी है.
अधिकारियों ने ज्यादातर सड़क और बाजार सील कर दिए हैं और लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जनता के सहयोग की अपील की है. जिला मजिस्ट्रेटों ने कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने का आदेश दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि घाटी में सोमवार को बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर सार्वजनिक वाहन नहीं चले.
सरकारी अधिकारियों और बैंक कर्मियों को पहचान पत्र दिखाने पर प्रतिबंधों से छूट दी गई. घाटी में विभिन्न स्थानों पर भारी मात्रा में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. रविवार को जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 444 नए मामले सामने आए जिनमें से 206 जम्मू से और 238 कश्मीर से थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

