एजेंसी न्यूज

बलिया के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अनुशासनहीनता व भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त

बलिया के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) पुष्पेन्द्र सिंह शाक्य को अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के आरोप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने बर्खास्त कर दिया है.

बलिया के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अनुशासनहीनता व भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त
पुलिस (Photo Credits: Twitter)

बलिया (उप्र), 25 दिसंबर : बलिया के जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) पुष्पेन्द्र सिंह शाक्य को अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के आरोप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक ने बर्खास्त कर दिया है. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के आधिकारिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने शाक्य को बर्खास्त कर दिया है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तन्मय कक्कड़ ने शनिवार को इसकी औपचारिक रूप से पुष्टि की है. अधिकारियों ने बताया कि डीसीपीएम के खिलाफ अनुशासनहीनता ,कार्य के प्रति लापरवाही, नकारात्मक कार्य व्यवहार व आचरण, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना व अवांछित व्यवहार समेत कई गंभीर शिकायतें विभाग के उच्‍चाधिकारियों को मिली थीं. यह भी पढ़ें : Omicron को लेकर एक्शन में सरकार! खतरे वाले इन 10 राज्यों का दौरा करेगी केंद्रीय टीम

उन्होंने बताया कि शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई और समिति ने प्रस्तावित मानदेय से अधिक धनराशि लेने, धन उगाही करने तथा अनुशासनहीनता की शिकायतें सही पाईं,जिसके बाद शाक्य को बर्खास्त कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).