एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: रिश्ते के दादा ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने रविवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात्रि एक बालिका के साथ उसके रिश्ते के दादा रघुवंशी राम ने कथित तौर पर बलात्कार किया.

Uttar Pradesh: रिश्ते के दादा ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

रसड़ा के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने रविवार को बताया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात्रि एक बालिका के साथ उसके रिश्ते के दादा रघुवंशी राम ने कथित तौर पर बलात्कार किया.

उन्होंने बताया कि रघुवंशी राम ने प्रलोभन देकर बालिका को अपने घर बुलाया तथा उसके साथ गलत काम किया. यह भी पढ़ें : Maharashtra Fire: अस्पताल में सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए थे – अधिकारी ने आग लगने की घटना पर कहा

वैस ने बताया कि बालिका के पिता की शिकायत पर आज रसड़ा कोतवाली में रघुवंशी राम के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म)व लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धारा (पाक्‍सो एक्‍ट) के तहत नामजद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).