देश की खबरें | बलिया हत्या कांड : पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बलिया के रेवती में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया (उप्र), 22 अक्टूबर बलिया के रेवती में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

वहीं इस मामले में आरोपी के साथ खड़े भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के तेवर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा नोटिस जारी करने के बाद भी नरम नहीं पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े | CM Yogi Adityanath ने कहा- पश्चिम यूपी को हमने गुंडों, माफियाओं से मुक्त कराया.

सिंह ने पिछले बृहस्पतिवार को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर ग्राम में भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा कथित रूप से चलाई गई गोली का शिकार बने जय प्रकाश पाल गामा को अपराधी करार देते हुए कहा है कि एक सैनिक के हाथों अपराधी की मौत हुई है।

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के बैरिया क्षेत्र के विधायक सिंह आज मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में ना सिर्फ खुलकर सामने आ गए है, बल्कि उन्होंने कहा, ‘‘एक सैनिक के हाथों अपराधी की मौत’’ हुई है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी उनके साथ है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में स्कूल खोलने के पक्ष में नहीं हैं अभिभावक.

यह पूछे जाने पर कि जब पार्टी नेतृत्व कदम को सही ठहरा रहा है तो फिर नोटिस जारी क्यों किया, सिंह ने कहा कि यह परम्परा है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र प्रताप सिंह से गलती हुई है, लेकिन वह अपराधी नहीं है।

इस बीच, दुर्जनपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस बृहस्पतिवार को रिमांड पर लेकर जिला जेल से रेवती थाने पहुँची, जहां उससे तकरीबन डेढ़ घण्टे तक पूछताछ की गई।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रमेश कुशवाहा ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए धीरेंद्र को बुधवार को 48 घण्टे की रिमांड पर पुलिस को सौंपा था।

धीरेंद्र को दुर्जनपुर स्थित उसके घर भी ले जाया गया। परिवार से मिलकर लौटते समय धीरेंद्र ने घटना को लेकर पूछे जाने पर पत्रकारों को स्पष्ट किया कि उसने आत्मरक्षा और परिवार की सुरक्षा के लिए गोली चलाई थी।

इस बीच, दुर्जनपुर गोलीकांड का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकान आवंटन के लिए आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारी ने जैसे ही बैठक स्थगित करने की घोषणा की, धीरेंद्र प्रताप सिंह की प्रशासनिक अधिकारी से बहस शुरू हो गई। इस बहस के बाद ही गोलीकांड हुआ था।

गौरतलब है कि पिछले बृहस्पतिवार को जिले के रेवती इलाके में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के दौरान विवाद के बाद भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गोली चलाई थी जिसकी चपेट में आने से जयप्रकाश पाल नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

धीरेंद्र को पिछले रविवार को लखनऊ में गिरफ्तार किया गया था। बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह शुरू से ही आरोपी के पक्ष में खुलकर आ गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान