Uttar Pradesh: बलिया में पिछले दो दिनों में भीषण गर्मी से बीमार 34 लोगों की जिला अस्पताल में मौत
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) दिवाकर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में मरीजों व कर्मचारियों को लू के खतरे से बचाने के लिए पंखे, कूलर व एसी की व्यवस्था की गई है.
बलिया (उत्तर प्रदेश): बलिया के जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के कारण बीमार 34 लोगों की पिछले दो दिनों में इलाज के दौरान मौत हो गई है. अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि मरने वालों में ज्यादातर लोग वरिष्ठ नागरिक हैं. बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर जयंत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जिले में भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं और अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं.
उन्होंने बताया, ‘‘पिछले दो दिन में 34 लोगों की मौत हुई है. इनमें से 15 जून को 23 और 16 जून को 11 लोगों की मौत हुई है.’’ उन्होंने कहा कि मरने वाले मरीजों में ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक हैं और वे अन्य बीमारियों से पीड़ित थे. Bihar Politics: जीतन राम मांझी पर भड़के सीएम नीतीश, कहा- मैंने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था (Watch Video)
सीएमओ ने बताया कि इन लोगों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था और इन सभी की मौत इलाज और जांच के दौरान हुई है. उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए गर्मी बर्दाश्त करना मुश्किल होता है.
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) दिवाकर सिंह ने शुक्रवार को बताया था कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिला अस्पताल में मरीजों व कर्मचारियों को लू के खतरे से बचाने के लिए पंखे, कूलर व एसी की व्यवस्था की गई है.
उन्होंने बताया कि डॉक्टर, पैरा मेडिकल कर्मियों की संख्या में वृद्धि कर दी गई है. सीएमएस ने लोगों को नसीहत दी है कि गर्मी में, खास तौर से धूप में अगर आवश्यक न हो, तो घर से बाहर ना निकलें, बाहर निकलने पर गर्मी व धूप में रहने से बचें और अधिक से अधिक मात्रा में जल/पेय पदार्थ का सेवन करें. उन्होंने कहा कि लू से बचाव के लिए छाता, धूप चश्मा और गमछा/दुपट्टा आदि का उपयोग अवश्य करें.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

