एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बालाजी . कोर्निया पुरूष युगल में हारे, बोपन्ना . बाबोस ने मिश्रित युगल से नाम वापिस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के एन श्रीराम बालाजी और रोमानिया के विक्टर व्लाड कोर्निया की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल के दूसरे दौर में अल सल्वाडोर के मार्सेला अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पेविच से हारकर बाहर हो गई ।

खेल की खबरें | बालाजी . कोर्निया पुरूष युगल में हारे, बोपन्ना . बाबोस ने मिश्रित युगल से नाम वापिस लिया

मेलबर्न, 20 जनवरी भारत के एन श्रीराम बालाजी और रोमानिया के विक्टर व्लाड कोर्निया की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष युगल के दूसरे दौर में अल सल्वाडोर के मार्सेला अरेवालो और क्रोएशिया के मेट पेविच से हारकर बाहर हो गई ।

इस जोड़ी को दसवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी ने 6 . 3, 6 . 3 से हराया ।

इससे पहले बालाजी और कोर्निया ने इटली के मात्तेओ अर्नाल्डी और आंद्रिया पेलेग्रिनो को 6 . 3, 6 . 4 से मात दी थी ।

बालाजी और कोर्निया टूर्नामेंट में वैकल्पिक जोड़ी के रूप में उतरे थे । बालाजी एटीपी युगल रैंकिंग में 79वें और कोर्निया 69वें स्थान पर हैं ।

बालाजी दूसरी बार ही आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे थे । पिछले साल भारत के ही जीवन नेदुचेझियान के साथ वह पहले दौर में जीते थे । वह 2018 विम्बलडन में हमवतन विष्णु वर्धन के साथ दूसरे दौर में पहुंचे थे ।

युकी भांबरी और नीदरलैंड के रॉबिन हासे और भारत के विजय सुंदर प्रशांत और अनिरूद्ध चंद्रशेखर की जोड़ी भी बाहर हो चुकी है ।

रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार टिमिया बाबोस ने मिश्रित युगल से नाम वापिस ले लिया है । मिश्रित युगल मे कोई और भारतीय नहीं है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).