बाक ने कहा, ओलंपिक खेलों को स्थगित करने से करोड़ों डालर का नुकसान होगा

जर्मनी के पूर्व ओलंपियन बाक ने ओलंपिक अभियान को लिखे पत्र में कहा, ‘‘हमें पहले ही पता है कि हमें खेलों को स्थगित करने के कारण करोड़ों अमेरिकी डालर का नुकसान उठाना होगा।’’

बाक ने कहा कि आईओसी तोक्यो के प्रति अपनी वित्तीय जिम्मेदारी को पूरा करेगा लेकिन इसमें संभवत: कटौती की जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें साथ ही स्थगित हो चुके खेलों को हमारे द्वारा मुहैया कराई जाने वाली सभी सेवाओं पर गौर करना होगा और उनकी समीक्षा करनी होगी।’’

बाक ने कहा, ‘‘आईओसी स्थगित हो चुके इन खेलों के संचालन के अपने हिस्से के कार्य और खर्चे के हिस्से के लिए जिम्मेदार बना रहेगा। ’’

आईओसी के पास लगभग एक अरब अमेरिकी डालर की धनराशि रिजर्व के तौर पर है।

तोक्यो ओलंपिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई से होना था लेकिन आईओसी ने एतिहासिक फैसला करते हुए इन खेलों को 23 जुलाई से आठ अगस्त 2021 तक स्थगित कर दिया।

तोक्यो खेलों की आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी ने कहा है कि अगर कोरोना वायरस महामारी को एक साल के भीतर नियंत्रित नहीं किया गया तो खेलों को दोबारा स्थगित नहीं किया जाएगा और ये रद्द हो जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)