देश की खबरें | वीजा समस्याओं के कारण बजरंग के अमेरिका के ट्रेनिंग दौरे में विलंब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया की राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी प्रभावित होगी क्योंकि उन्हें अभी तक अपना ब्रिटेन का वीजा नहीं मिला है।

नयी दिल्ली, सात जुलाई स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया की राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी प्रभावित होगी क्योंकि उन्हें अभी तक अपना ब्रिटेन का वीजा नहीं मिला है।

पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों से पहले प्रशिक्षण के लिए अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय जाना था लेकिन ब्रिटेन का वीजा मिलने में देरी के कारण उन्हें भारत में रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा।

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से बर्मिंघम में होगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के विदाई समारोह में बजरंग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे पिछले महीने जाना था लेकिन वीजा से जुड़ी समस्या के कारण मुझे यहीं रुकना पड़ा। अगर आपने जो करने की योजना बनाई थी उसमें देरी होती है तो आपका प्रशिक्षण प्रभावित होना तय है।’’

तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले पहलवान दीपक पूनिया को भी भारतीय खेल प्राधिरण (साइ) ने मिशिगन में बजरंग के साथ प्रशिक्षण के लिए मंजूरी दे दी थी। वह भी गुरुवार को यहां समारोह में मौजूद थे।

बजरंग ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता और विश्व चैंपियनशिप में तीन बार पदक विजेता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now