देश की खबरें | बजरंग दल ने नागपुर में वैलेंटाइन डे के खिलाफ निकाली रैली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बजरंग दल के सदस्यों ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक रैली निकालकर वैलेंटाइन डे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया।

नागपुर, 14 फरवरी बजरंग दल के सदस्यों ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक रैली निकालकर वैलेंटाइन डे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया।

नागपुर के सदर इलाके में दुर्गा माता मंदिर में दक्षिणपंथी संगठन द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया था।

वैलेंटाइन डे को पश्चिमी संस्कृति का हिस्सा मानने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में एक रैली निकाली जो नागपुर के प्रमुख इलाकों से होकर गुजरी।

रैली के मार्ग में किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।

रैली का समापन संविधान चौक पर हुआ, जहां 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ) के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर बजरंग दल के सदस्यों के अलावा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now