जरुरी जानकारी | बजाज ऑटो का तीसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा आठ प्रतिशत बढ़कर 2,196 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज ऑटो का 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा आठ प्रतिशत बढ़कर 2,196 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,033 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

नयी दिल्ली, 28 जनवरी बजाज ऑटो का 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा आठ प्रतिशत बढ़कर 2,196 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 2,033 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

बजाज ऑटो ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि तीसरी तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय 13,169 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 12,165 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि उसने तीसरी तिमाही में कुल 12,24,472 इकाइयों की बिक्री की, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 12,00,997 इकाई के आंकड़े से दो प्रतिशत अधिक है। की बिक्री से 2 प्रतिशत अधिक है।

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत घटकर 7,07,105 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 7,78,281 इकाई थी।

हालांकि, कंपनी निर्यात पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के 4,22,716 इकाई से 22 प्रतिशत बढ़कर 5,17,367 इकाई हो गया।

कंपनी ने कहा कि उसके पास 15,001 करोड़ रुपये से अधिक के अधिशेष कोष के साथ एक मजबूत बही-खाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\