जरुरी जानकारी | बजाज ऑटो का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़कर 2,033 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज ऑटो लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 2,032.62 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जनवरी बजाज ऑटो लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) का एकीकृत शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 2,032.62 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बजाज ऑटो का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,472.7 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही में उसकी कुल परिचालन आय 12,165.33 करोड़ रुपये रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,318.54 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 9,855.44 करोड़ रुपये रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,644.55 करोड़ रुपये था।

बजाज ऑटो ने कहा कि राजस्व में वृद्धि घरेलू कारोबार में तेजी के कारण हुई।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल वाहन बिक्री 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12,00,997 इकाई रही, जो कि बीते वित्त वर्ष की समान अवधि में 9,83,471 इकाई थी।

कंपनी की दोपहिया बिक्री दिसंबर, 2023 तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 10,40,193 इकाई रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,51,242 इकाई रहा।

कंपनी की वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री समीक्षाधीन तिमाही में 1,60,804 इकाई रही, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,32,229 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज