जरुरी जानकारी | लाभ कम होने से बजाज ऑटो के शेयर में करीब एक प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत से अधिक कम हो जाने के कारण बजाज ऑटो के शेयरों में बुधवार को लगभग एक फीसदी की गिरावट आयी।

नयी दिल्ली, 22 जुलाई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत से अधिक कम हो जाने के कारण बजाज ऑटो के शेयरों में बुधवार को लगभग एक फीसदी की गिरावट आयी।

वाहन निर्माता कंपनी का शेयर बीएसई में 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,985.60 रुपये पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 2.58 प्रतिशत घटकर 2,928.55 रुपये पर आ गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में बजाज ऑटो का शेयर 0.62 प्रतिशत गिरकर 2,985.40 रुपये पर बंद हुआ।

बजाज ऑटो ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की 30 जून को समाप्त पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम जारी किया। इसमें कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 60.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 395.51 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 1,012.17 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि परिचालन से इसकी कुल आय अप्रैल-जून की अवधि में 60.29 प्रतिशत घटकर 3,079.24 करोड़ रुपये रह गयी, जो साल भर पहले 7,755.82 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\