जरुरी जानकारी | बजाज ऑटो की जून में बिक्री 31 प्रतिशत घटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बजाज ऑटो ने गुरुवार को बताया कि जून में उसकी कुल बिक्री 31 प्रतिशत घटकर 2,78,097 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 4,04,624 इकाई थी।
नयी दिल्ली, दो जुलाई बजाज ऑटो ने गुरुवार को बताया कि जून में उसकी कुल बिक्री 31 प्रतिशत घटकर 2,78,097 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 4,04,624 इकाई थी।
बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को बताया कि जून में घरेलू बिक्री 34 प्रतिशत घटकर 1,51,189 इकाई रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,29,225 इकाई थी।
कंपनी ने बताया कि दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री जून में 27 प्रतिशत घटकर 2,55,122 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि महीने में 3,51,291 इकाई थी।
इसी तरह दोपहिया वाहनों की घरेलू बिक्री में वर्ष दर वर्ष आधार पर 26 प्रतिशत की कमी देखने को मिली, जबकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 57 प्रतिशत की गिरावट आई है।
बजाज ऑटो ने कहा कि पिछले महीने उसका कुल निर्यात 28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,26,908 इकाई रहा।
कंपनी ने बताया कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के दौरान उसकी कुल बिक्री 64 प्रतिशत घटकर 4,43,103 इकाई रह गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)