खेल की खबरें | इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका पर जीत में चमके बेयरस्टो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेयरस्टो मैच से पहले चोटिल हो गए थे लेकिन उन्होंने इसका असर अपने प्रदर्शन पर नहीं पड़ने दिया तथा अपनी पारी में आठ छक्के और तीन चौके लगाए। इससे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बेयरस्टो मैच से पहले चोटिल हो गए थे लेकिन उन्होंने इसका असर अपने प्रदर्शन पर नहीं पड़ने दिया तथा अपनी पारी में आठ छक्के और तीन चौके लगाए। इससे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बेयरस्टो के अलावा मोईन अली ने 18 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें छह छक्के शामिल हैं। उन्होंने केवल 16 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने एक गेंद से अपने साथी लियाम लिविंगस्टोन का पिछले साल बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा। डाविड मलान ने 43 रन का योगदान दिया।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 39 रन देकर पांच विकेट लिये।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरू में ही लड़खड़ा गई और दो ओवर के बाद उसका स्कोर दो विकेट पर सात रन था। उसकी टीम आखिर में ट्रिस्टन स्टब्स की 28 गेंदों पर 72 रन की धुआंधार पारी के बावजूद आठ विकेट पर 193 रन ही बना पाई। रीजा हेंड्रिक्स ने 57 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की तरफ से रिचर्ड ग्लीसन ने तीन जबकि रीस टोप्ले और आदिल राशिद ने दो--दो विकेट लिये।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका