देश की खबरें | ऋण घोटाला मामले में धीरज वधावन को जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने करोड़ों रुपये के बैंक ऋण घोटाला मामले में डीएचएफएल के पूर्व प्रवर्तक धीरज वधावन को सोमवार को जमानत दे दी।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने करोड़ों रुपये के बैंक ऋण घोटाला मामले में डीएचएफएल के पूर्व प्रवर्तक धीरज वधावन को सोमवार को जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन ने वधावन की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए कहा कि वह ‘बीमार व्यक्ति’ की श्रेणी में आते हैं।

इस मामले में वधावन बंधुओं-कपिल और धीरज-को पिछले साल 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के खिलाफ आरोपपत्र 15 अक्टूबर 2022 को दाखिल किया गया था।

मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि डीएचएफएल, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के तत्कालीन अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक कपिल वधावन, तत्कालीन निदेशक धीरज वधावन और अन्य आरोपियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले 17 बैंकों के ‘कंसोर्टियम’ को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश रची थी।

इसमें कहा गया था कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपियों और अन्य लोगों ने ‘कंसोर्टियम’ को 42,871.42 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत करने के लिए प्रेरित किया।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दावा किया है कि डीएचएफएल के बहीखातों में कथित हेराफेरी और कंसोर्टियम बैंकों के वैध बकाया के पुनर्भुगतान में चूक कर उस राशि का अधिकतर हिस्सा कथित तौर पर अन्य जगहों पर भेजा और लगाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\