देश की खबरें | ‘हुक्मरान समाज’ बनने के अभियान में जुटे बहुजन समाज : मायावती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि बहुजन समाज आजादी के 75 वर्षों में अपने कानूनी और संवैधानिक अधिकार मांगते-मांगते थक गया है और अब उसे पूरी ताकत के साथ ‘हुक्मरान समाज’ बनने के अभियान में जुटना होगा।

लखनऊ, नौ अक्टूबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को कहा कि बहुजन समाज आजादी के 75 वर्षों में अपने कानूनी और संवैधानिक अधिकार मांगते-मांगते थक गया है और अब उसे पूरी ताकत के साथ ‘हुक्मरान समाज’ बनने के अभियान में जुटना होगा।

मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में यह बात कही।

उन्होंने लिखा कि बहुजन समाज आजादी के बाद 75 वर्षों में अपना कानूनी व संवैधानिक हक मांगते-मांगते थक गया है। अब उसे पूरी ताकत के साथ ‘हुक्मरान समाज’ बनने के अभियान में जुट जाना होगा।

उन्होंने यह साफ किया कि उत्तर प्रदेश में होने वाला अगला कोई भी चुनाव आपके लिए परीक्षा हो सकता है, जिसमें सफलता उम्मीद की नयी किरण साबित होगी।

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “देशभर, खासकर उत्तर प्रदेश, के लोगों ने यहां चार बार अपनी पार्टी की सत्ता प्राप्त करके यह देख लिया है कि सत्ता वह मास्टर चाबी है, जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं, इसीलिए यह अभियान हर कीमत पर जरूर जारी रहना चाहिए। यही आज के दिन का संदेश है और इसी संकल्प के साथ कार्य भी करना है।”

बसपा अध्यक्ष ने कांशीराम को श्रद्धांजलि देते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, “बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति में उत्थान कर ‘हुक्मरान समाज’ बनाने के लिए बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता व संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनकी पुण्यतिथि पर नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित। उन्हें नमन कर रहे उनके सभी अनुयायियों का तहेदिल से आभार।”

इस बीच, राज्य की राजधानी में बसपा कार्यालय के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाया था जिसमें बसपा प्रमुख मायावती को "लौह महिला" कहा गया है।

संपर्क करने पर, बसपा एमएलसी भीमराव अंबेडकर ने कहा कि बहनजी (मायावती) ने पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर आपराधिक तत्वों से मजबूती से निपटने के बाद (लौह महिला) खिताब अर्जित किया था।

उन्होंने कहा कि इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने स्नेह और लगाव के कारण एक होर्डिंग पर 'लौह महिला' के रूप में उनका उल्लेख किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू