एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तमिलनाडु में बागमती एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई, कुछ यात्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में चेन्नई के पास कावरापेट्टई में बागमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण कुछ यात्री घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तमिलनाडु में बागमती एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकराई, कुछ यात्री घायल

चेन्नई, 11 अक्टूबर तमिलनाडु में चेन्नई के पास कावरापेट्टई में बागमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण कुछ यात्री घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक्सप्रेस ट्रेन के आठ बजकर 27 मिनट पर पोन्नेरी स्टेशन पार करने के बाद चालक दल को अचानक तेज झटका लगा और ‘लूपलाइन’ में जाने के बाद यह मालगाड़ी से टकरा गई। पोन्नेरी के पास स्थित कावरापेट्टई, तिरुवल्लूर जिले में चेन्नई के निकट स्थित है।

अधिकारियों ने बताया कि छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कुछ यात्री घायल हुए हैं।

चेन्नई से एक चिकित्सा सहायता ट्रेन और एक बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

पुलिस ने बताया कि एक डिब्बे के पास आग लग गई, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने बताया कि बचाव दल तथा एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

तिरुवल्लूर जिलाधिकारी टी प्रभुशंकर, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).