देश की खबरें | दिल्ली में बैग चोर गिरोह का भंडाफोड़; रेलवे स्टेशन पर काले-नीले रंग के बैग की करते थे चोरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर बैग चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह सीसीटीवी से बचने के लिए कपड़ा व्यापारी के वेश में घूमते था।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई दिल्ली पुलिस ने भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर बैग चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरोह सीसीटीवी से बचने के लिए कपड़ा व्यापारी के वेश में घूमते था।
अधिकारी ने बताया कि बिहार निवासी अमित कुमार (37), करण कुमार (27), गौरव (33) और पुनीत महतो (38) विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को निशाना बनाते थे।
उन्होंने बताया कि वे नीले या काले रंग के लावारिस बैग चुराते थे और सीसीटीवी से बचने के लिए चोरी किए गए बैग को उसी रंग के अन्य बैग से बदल देते थे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘गिरोह ने हाल में तीन जुलाई को वारदात को अंजाम दिया जब नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के डिब्बे ए-1 से पांच बैग चोरी होने की शिकायत मिली।’’
अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर हमारी टीम संदिग्धों का पीछा करते हुए पहाड़गंज के एक होटल पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने कहा, ‘‘गिरोह कपड़ा व्यापारी बनकर रेलवे स्टेशन के पास होटल में रुकता था। वे कई खाली काले और नीले बैग ले जाते थे, जिनका इस्तेमाल चोरी की वारदात के समय यात्रियों के बैग से अदला-बदली के लिए करते थे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

