देश की खबरें | बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार को यौन उत्पीड़न के मामले में मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार और एक नाबालिग घरेलू सहायिका के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी सुनील तिवारी की जमानत शुक्रवार को स्वीकार कर ली।

रांची, आठ अक्टूबर झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार और एक नाबालिग घरेलू सहायिका के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी सुनील तिवारी की जमानत शुक्रवार को स्वीकार कर ली।

न्यायमूर्ति राजेश कुमार ने तिवारी की जमानत इस शर्त पर मंजूर की कि वह अगले छह माह तक राज्य में न तो प्रवेश करेंगे और न ही यहां निवास करेंगे। अदालत ने साथ ही शर्त लगाई कि तिवारी मामले के जांच अधिकारी को पूर्व में सूचित किए बगैर अपना मोबाइल नंबर भी नहीं बदलेंगे।

अदालत ने आदेश दिया है कि तिवारी झारखंड में तभी प्रवेश कर सकेंगे, जब उन्हें जांच के लिए बुलाया जाएगा।

इससे पूर्व रांची पुलिस ने तिवारी को नाबालिग घरेलू सहायिका के यौन उत्पीड़न के आरोप में उत्तर प्रदेश के इटावा से 12 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सीने में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तिवारी की आदिवासी घरेलू सहायिका ने उनके खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा एससी/एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। तिवारी की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह निचली अदालत द्वारा अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज किए जाने के बाद से ही फरार थे।

तिवारी ने इस मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी जिसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। बाद में उन्होंने उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां कोई फैसला होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\